गले का अल्सर कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 12:45

Throat Ulcer: गले के अल्सर से परेशान हैं तो इन 5 घरेलू उपायों से करें उपचार -

अदरक के साथ करें शहद का सेवन: गले के छालों से निजात पाना चाहते हैं तो अदरक के साथ शहद का इस्तेमाल करें। शहद गले में होने वाले संक्रमण से निजात दिलाता है, साथ ही छालों को भी दूर करता है।

शहद के पानी से करें गरारे: गले के अल्सर से निजात पाने के लिए आप एक गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं और उससे गरारे करें आपको गले के छालों से छुटकारा मिलेगा। गले के छालों को दूर करने के लिए आप दिन में दो से तीन बार गरारे करें, गले के दर्द से मुक्ति मिलेगी।

नमक के पानी से गरारे करें: गले के अल्सर से निजात पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करें। नमक का पानी गले के इंफेक्शन को दूर करता है साथ ही गले की खराश से भी निजात दिलाता है। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर उससे गरारे करें गले की सूजन कम होगी, दर्द और छालों से भी मुक्ति मिलेगी। आप दिन में हर तीन घंटों में गरारे करें।

टमाटर चबाएं: गले के अल्सर से निजात पाने के लिए आप टमाटर को धीरे-धीरे चबाएं आपको छालों से निजात मिलेगी। टमाटर में केरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन को ठीक रखते हैं और छालों से आराम दिलाते हैं।

कैमोमाइल चाय से भांप लें: कैमोमाइल चाय इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुणों से भरपूर होती है जो गले के संक्रमण से बचाव करती है। गले की सर्दी होने पर या फिर गले में खराश होने पर ये आपको दर्द से राहत दिलाती है, साथ ही इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है। कई अध्ययनों में ये बात सामने आ चुकी है कि कैमेमाइल चाय की भांप लेने से गले के संक्रमण से बचाव होता है। ये वायरस पर काबू पाने में असरदार है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info